CTET 2021: कैसे करें सीटेट की तैयारी
शिक्षक की नौकरी के लिए सीटेट (CTET) की परीक्षा पास करना अत्यंत आवश्यक है। यह हर साल आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र विभिन्न सरकारी स्कूलों जैसे नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय व अन्य स्कूलों में पढ़ाने के लिए योग्य हो जाता है।
इसमें दो परीक्षा होती है, पेपर 1 व पेपर 2। प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई करने के लिए पहला पेपर व कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए दूसरा पेपर होता है। इन दोनों पेपर में 150 प्रश्न होते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप एक पेपर देते हैं या दोनों पेपर।
CTET Exam: कैसे क्लियर करें
CTET Exam Preparation Strategy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) सीबीएसई की ओर से साल में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) सीटीईटी का आयोजन किया जाता है. इसमें पेपर 1 और पेपर 2 होता है. आमतौर पर इसे एक मुश्किल परीक्षा मान लिया जाता है, लेकिन अगर सही तरीके से तैयारी की जाए, तो इसे आसानी से पास (CTET Preparation) किया जा सकता है. आज हम इस परीक्षा से जुड़ी हर समस्या का हल लेकर आए हैं.
जो भी सवाल आपके मन में परीक्षा को लेकर (CTET Preparation Strategy) उठ रहे हैं, यहां हमने उन सबके जवाब देने की कोशिश की है.
1. परीक्षा पास करने के लिए बेस्ट टिप्स :-
एनसीईआरटी पढ़ें, चीजों को समझें रट्टा ना लगाएं, आपको सिलेबस पता होना चाहिए, उसे कवर करें. उसे टॉपिट के अनुसार पूरा करें. इसके बाद पुराने प्रश्नपत्रों से सवालों को हल करें.
सकारात्मक सोच रखें, सवालों में असल जिंदगी से संबंधित विकल्प सही होते हैं. इसके अलावा जिस विषय में आप अच्छे हैं, पहले उसे ही पूरा करें. गणित के सवालों को आखिर में हल करना चाहिए. क्योंकि उसी में सबसे अधिक समय लगता है.
2. तैयारी किस तरह करें :-
इसके लिए बाल विकास विषय पर अधिक ध्यान दें, प्राथमिक शिक्षक के लिए यानी पेपर 1 (CTET Preparation in Hindi Paper 1) के लिए कक्षा 1 से 5वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें और पेपर 2 के लिए 6 से 8वीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें और इनसे नोट्स बनाएं.सिलेबस के साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से प्रैक्टिस करना जरूरी है.
3. क्या ये परीक्षा वाकई में मुश्किल है :-
परीक्षा मुश्किल नहीं है, इसके लिए बस सभी जरूरी विषयों (टॉपिक्स) को ध्यान से पढ़ना जरूरी है. पेपर 1 के लिए कक्षा 1 से 5वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें. पेपर 2 (CTET Preparation For paper 2) के लिए कक्षा 6 से 8वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें.
6 से 8वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें. परीक्षा को उसी लेवल से बनाया जाता है, जो लेवल है, उसमें कुछ मुश्किल नहीं है. काफी लोगों का कई साल तक भी पेपर पास नहीं होता, क्योंकि उन्हें ठीक से सिलेबस ही नहीं पता होता है.
4. परीक्षा के दौरान क्या सावधानी बरतें :-
परीक्षा में सबसे पहले उस विषय के उत्तर करें, जिसपर आपकी पकड़ है. जो नहीं आता उसे आखिर में करें. यानी जो विषय आपको कठिन लगता है, उसे बाद में करें साथ ही समय को देखते रहें, ताकि कुछ छूट ना जाए.
समय का प्रबंधन सबसे जरूरी है, अगर एक ही पोर्शन पर सारा समय दे देंगे, तो समय काफी बर्बाद होगा. बाकी पोर्शन कवर नहीं हो पाएंगे. जो भी सवाल का जवाब दे रहे हैं, उसपर टिक लगाते जाएं, ताकि पता चलता रहे कि कितने प्रश्न हो गए हैं और कितने बचे हैं.
परीक्षा को लेकर जो डर है, पहले उसे निकाल दें. दिमाग शांत रखें. प्रश्न को ध्यान से पढ़ें कि वो नकारात्मकता की बात कर रहा है या फिर सकारात्मकता की. फिर उसी के अनुसार उत्तर का चयन करें. जिस भी विकल्प पर टिक कर रहे हैं, उसके लिए खुद पर विश्वास रखें.
ये नहीं कि प्रश्नपत्र पर जिस विकल्प के आगे टिक किया है, ओएमआर शीट में उसकी जगह किसी और विकल्प को ठीक बताया है. क्योंकि ऐसा करने से हम कई बार गलत उत्तर को सही समझकर उसे ही ओएमआर शीट में भर देते हैं.
5. जो छात्र ये परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें सलाह :-
प्रैक्टिस करें और छात्र के नजरिए से सोचें कि उसके लिए वास्तविक जीवन में क्या बेहतर है. एक उद्देश्य रखें कि मुझे ये परीक्षा पास करनी है. अपनी गति बढ़ाएं कि कितने समय तक कितने प्रश्न हल करने हैं. जल्दबाजी भी नहीं करनी है बल्कि समय का ठीक से प्रबंधन करना है.
ईवीएस के लिए एनसीईआरटी की किताब (CTET Exam Preparation Notes) जरूर पढ़ें, क्योंकि उसी से 15 अंक कवर हो जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि उससे संबंधित जो सवाल हैं, वो सोच पर आधारित नहीं होते हैं. उनके लिए कोई एक ही विकल्प ठीक होता है.
सीटेट परीक्षा (CTET Exam) पास करने के लिए कुछ खास टिप्सः
• चैप्टर वाइज सीटेट की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास अथवा सीटेट की किताबें देखते रहिए।
• पिछले वर्ष के पेपर को हल करें। इससे आपको अपनी कमियों के बारे में पता चलेगा।
• रिपीट होने वाले प्रश्नों को नोट करते रहें।
• विषय से जुड़े सिद्धांतो को अच्छे से तैयार करें।
• ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट हल करने का प्रयत्न करें।
• इस परीक्षा में कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं होती है। इसलिए सारे प्रश्नों को हल करें।
• इन दिए गए तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपनी तैयारी कर सकते हैं। तैयारी के लिए किसी भी सब सेक्शन को नजरअंदाज न करें।
• बेसिक मजबूत करने के लिए एक चीज सबसे जरूरी है। वो ये कि पेपर 1 के लिए मैथ्स व एनवायर्नमेंटल स्टडीज की क्लास 1 से 5वीं तक की एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें अच्छी तरह पढ़ लें। वहीं पेपर 2 के लिए मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडीज / सोशल साइंस की क्लास 6 से 8वीं तक की सभी एनसीईआरटी किताबें जरूर पढें।

Comments
Post a Comment